Co-WIN APP कोरोना वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने का ये हैं तरीका

Co-WIN APP – 1 मार्च 2021 से पूरे भारत में कोरोनावायरस टीकाकरण (Coronavirus vaccination) का दूसरा फेज़ शुरू हो गया है। PM Narendra Modi, AIIMS, नई दिल्ली में COVID-19 वैक्सीन की खुराक पाने वाले पहले व्यक्ति रहे,

Covid-19 का टीका सबसे पहले ज्यादा उम्र वाले 60 साल या उससे अधिक उपर वरिष्ठ नागरिकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा एक से ज्यादा बिमारियों से जूझ रहे 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।

शुरुआती चरण में यदि आप भी खुद को कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) के लिए Register करना चाहते हैं, तो इसके लिये आप Co-Win App के जरिये बहुत असानी से कर सकते हैं।

अगर आप नही जानते हैं Co-win क्या हैं। और इसमे कोरोनावायरस (Covid-19) टीकाकरण मे कैसे Register कर सकते है। या आप Aarogya Setu ऐप के जरिए कैसे कर सकते हैं।

तो हमारे बताये गये इन असान से Step की मदद से Register कर सकते है। ऐसा CoWIN पोर्टल और Aarogya Setu ऐप के जरिए कर सकते हैं।

अनुक्रम

Co-Win क्या हैं – What is Co-WinCo-win-app-kya-hai

भारत सरकार ने कुछ महीने पहले Co Win App को Release किया था, जिसकी मदद से आप Coronavirus vaccination के लिय असानी से उसमे Register करवा सकते हैंं। जो नागरिकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है वो वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र हैं। लेकिन जिन लोगो की उम्र 45 से 59 उम्र के बीच है, उन्हें डॉक्टर द्वारा जारी गंभीर बीमारी यानी कि Comorbidities का प्रमाण पत्र दिखाना होगा जिसके बाद उनको vaccination के लिए पात्र माना जयेगा।

Registration Process इन तीन रास्तों से होकर गुजरेगा।

  • एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Advance Self Registration)
  • ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन (On Site Registration)
  • फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन ( Facilitated Cohort Registration)

Co WIN App डाउनलोड करके सभी लोग खुद को एडवांस में सेल्फ रजिस्टर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य दुसरी Apps जैसे कि Arogya Setu से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेल्फ रजिस्ट्रेशन के बाद CVC के तौर पर इस कार्य में जुड़े सभी Sarkari और Private Hospitals यूजर को दी गई तारीख और समय स्लॉट के साथ मिलेंगे।

सभी users अपने मन मुतबिक CVC कोविड वैक्सीन सेंटर का चुनाव कर सकते हैं। औरउनको जिस समय vaccine लेना है उसका भी चुनाव कर सकते है। जो खुद Registration नहीं कर सकते हैं तो उन सभी लोगो के लिए ऑन साइट रजिस्ट्रेशन का Option भी दिया गया है। इसमें यूजर खुद देखे गए कोविड वैक्सीन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

अ‍खिर कितना हैं वैक्सीन का चार्ज

अगर हम वैक्सीनेशन के चार्ज की बात करें, तो आप यह जानकर खुश ह्गे कि सरकारी वैक्सीनेशन सेटंर पर बिलकुल फ्री है। अगर आप किसी तय किए प्राइवेट हेल्थ फेसिलिटी से वैक्सीन लगवाएंगे तो उन्हें पहले से तय किया हुआ चार्ज देना होगा। वैक्सीन के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल पर चार्ज को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कुछ दिनों में तय कर दिया जाएगा।

अब आपके दिमाग मे एक सवाल ने हलचल मचाया होगा के अखिर हमे कौन से दसतावेज की जरुरत होगी वैक्सीनेशन के लिये तो चलिये उसे भी जान लेते है।

वैक्सीनेशन के लिये कौन से Documents की होगी जरुरत 

इसके लिये आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरुरत नही हैं। सभी लोगों को फोटो आईडी जैसे Aadhar Card, Voter Id Card, etc. दसतावेज की जरुरत Registration के दौरान पडेगी।

वहीं 45 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए बीमारी का सर्टिफिकेट रखना है। एम्लोयमेंट सर्टिफिकेट या ऑफिशियल आईडेंटिटी कार्ड रखना है।

कोरोनावायरस वैक्सीन के Co WIN पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे – How to register for COVID-19 vaccine online

Step 1: इसके लिए सबसे पहले आपको cowin.gov.in वेबसाइट या फिर Co-WIN ऐप पर जाना होगा।

 Step 2: अब यहां पर आपको अपना Mobile No या फिर Aadhar No दर्ज करना होगा।

Step 3: अब आपको  आपके Mobile No पर एक OTP मिलेगा, जिसके साथ आपका अकाउंट बनाया जाएगा।

Step 4: आपको फिर टीकाकरण पृष्ठ के पंजीकरण के लिए निर्देशित किया जाएगा

Step 5: इसके बाद, एक फोटो आईडी प्रूफ चुनें।

Step 6: अ‍ब आपको अ‍पना Name, Age, Gender, etc भरना हैं।

STEP 7: अब आपसे पूछेगा कि क्या आपके पास कोई कॉम्बिडिटी है।

STEP 8: 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग पात्र हैं। यदि आपकी आयु 45 वर्ष है तो आपको डॉक्टर के प्रमाण पत्र को कोमॉरिडिटी प्रूफ के रूप में अपलोड करना होगा।

STEP 9: रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।

STEP 10: सिस्टम तब खाता विवरण दिखाएगा।

STEP 11: Schedule Appointment पर Click करें।

STEP 12: अब आप राज्य, जिला, ब्लॉक और पिनकोड द्वारा टीकाकरण केंद्र खोज सकते हैं।

STEP 13: अब आप तारीख और समय  देख कर चुन सकते है

STEP 14: पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, आपको टीकाकरण नियुक्ति के साथ एक संदेश प्राप्त होगा। वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर ले सकते हैं।

Step 15: आप किसी भी समय अपनी इच्छा के अनुसार अपने appointment को  reschedule कर सकेंगे। लेकिन टीकाकरण के दिन से पहले तक कर सकते हैं।

Step 16: अब अपनी रेफ्रेंस आईडी बता कर अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। आप इस अकाउंट पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी Register कर सकते हैं।

सभी लोगों की जानकारी Co-WIN App पर रखी जाएगी और एक डिजिटल क्यूआर कोड बेस्ड प्रोविजनल सर्टिफिकेट पहली डोज पर और फाइनल सर्टिफिकेट दूसरी डोर पर जारी किया जाएगा।

कोरोनावायरस वैक्सीन को Aarogya Setu पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे – How To Register COVID-19 Vaccine Online Using Aarogya Setu App

STEP 1: सबसे पहले Aarogya Setu App को Download करे।

STEP 2: अब आपको Home Screen पर Co Win दिखाई देगा, उसपर Click करे।

Step 3: अ‍ब आपको Vaccination Registration option को चुनना होगा।

Step 4: आपको टीकाकरण पृष्ठ के पंजीकरण के लिए निर्देशित किया जाएगा

Step 5: Co Win Portal के लिए ऊपर बताये गये चरणों का पालन करें।

आज आपने नया क्या सीखा?

इस लेख में हमने आपको Co-WIN APP और Aarogya Setu App पर कोरोना वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कैसे करे, आदि की पूरी जानकारी दी हैं और Co-WIN APP के बारे मे सब जाना हैैं। हमे आशा है कि हमारी यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। यदि आपको Corona Vaccination Registration मे कुछ Problem हैंं या इसके बारे में कुछ भी समझ ना आए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

हमे आपकी मदद करके बहुत खुशी होगी……..