PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana ( PMJJBY )के बारे में जाने विस्तार से।

PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana हिंदी में: हर व्यकि की एक ही ख्वाईश होती है कि खुद और अपने परिवार को हमेशा खुश रखा जाये इसके लिए पूरी जिंदगी इसी में ही निकाल देता है। परंतु इसके साथ साथ वह व्यक्ति ये भी ध्यान देता है कि उनका परिवार अपने ना होने की ( मृत्यु की ) स्थिति में भी अपने परिवार को खुश रख पाये इसलिए व्यक्ति LIC से या कही और से अपने लिये इंश्योरेंस लेता है और अपनी और अपने परिवार को सुरक्षित पाता है।

एक ऐसा ही इंश्योरेंस जिसका नाम है जीवन ज्योति बीमा। वैसे तो ये एक Government योजना है जिसका पूरा नाम है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। पर कई लोग को पता नही है कि PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana Kya Hoti Hai? और इसे हम कैसे उपयोग में ले सकते है। अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो आप PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana Ki Puri Jankari जानना चाहते है। तो आइए बिना समय बर्बाद करे जानते है कि Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana Kya Hai?

अनुक्रम

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है? ( PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana.)

PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana In Hindi- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जो एक साल का होता है और इसके लिए आपको सिर्फ 330/- रुपये अदा करने होते है और इसके बदले में आपको 1 साल का दुर्घटना बीमा प्राप्त होता है। अगर किसी व्यक्ति की इस साल दरमियान मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति के परिवार या नोमिनी को ये रकम (2 लाख रुपये ) प्राप्त हो जाती है परंतु अगर व्यक्ति को साल दरमियान कुछ नही होता तो उसे कुछ भी प्राप्त नही होता याने की वह 330/- रुपये जो इंश्योरेंस के लिए दिये थे वह भी नही मिलेंगे।

आरंभ एवं उद्देश्य :

9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ ( घोषणा ) की गई । भारत का हर नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागृत हो यह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस योजना को अस्तित्व में लाया गया। इस योजना द्वारा मध्यम वर्ग आदमी अपने लिए बहुत ही कम पैसे चुकाकर अपने लिए जीवन सुरक्षित कर सकते है।

योग्यता :

PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana की योग्यता की बात करे या फिर यू कहे कि इस योजना का कौन लाभ उठा सकता है तो आइये अब इस विषय मे भी समझते है।

  • – जो भी इस योजना के सहभागी बैंक है उनके सारे खाते धारक Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana के योग्यता पात्र है पर आपकी उम्र 18 से 50 वर्ष की होनी चाहिये।
  • – इसके अलावा इस योजना लाभ लेने के लिए स्वत:नाम या सहमति देनी होती है।

इस योजना का फायदा लेने लिए किसी भी व्यक्ति को मेडिकल जांच की जरूरत नही होती। इस योजना का लाभ आप 1 अप्रैल से लेकर 31 मई तक ले सकते हो। या यूं कहें कि इस योजना की समय मर्यादा 1 अप्रैल से लेकर 31 मई तक है। आपको फिर वापस एक साल के बाद 31 मई को Jivan Jyoti Bima  खरीदना होता है। इसे आप बैंक में जाकर या ऑनलाइन कर सकते हो। अगर आप चाहे तो आप Auto Renewal भी कर सकते हो जिससे आप इस योजना का लाभ प्लान खत्म होने के दूसरे दिन से ही ले पाये। आपको PradhanMantri Jivan Jyoti Bima का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

कैसे ले फायदा :

PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana को प्राप्त करने के लिए आपको बस एक फॉर्म भरना होता है। ये फॉर्म आपको अलग अलग भाषा जैसे कि कन्नड़, ओडिसा, गुजराती, मराठी, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी मे प्राप्त हो सकते है। इस फॉर्म को आप http://www.jansuraksha.gov.in/FORMS-PMJJBY.aspx से भी डाऊनलोड कर सकते है। फॉर्म को भरकर आपको LIC ( Life Insurance Corporations Of India ) देना होता है जो कि वह पैसा आपके बैंक एकाउंट से लिये जाते है। अगर आप इस योजना के लिए ज्यादा जानकारी चाहते है तो आप 1800 180 1111 पर फोन कर पूछ सकते हो जो कि एक टोलफ्री नम्बर है। PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana का आदान प्रदान LIC द्वारा होता है।

PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana को अभी तक लाखो की संख्या में अपनाया गया है जबकी लगभग 2 लाख लोगों को इसका क्लेम मिल चुका है।

अंत मे समझे फायदे :

  • – PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana को कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है।
  • – PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana के लिए कम से कम उम्र 18 साल जबकी अधिकतम उम्र 50 साल है और 55 साल में आपको मेच्योरिटी मिलती है।
  • – PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana को पाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के मेडिकल जांच की जरूरत नही होती जबकि किसी अन्य इंश्योरेंस कंपनी आपसे 40 साल के बाद मेडिकल जांच मांगती है।
  • – PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana एक सरकारी योजना है जिसके तहत कम लागत में (330/- रुपये) आपको एक साल तक 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलता है।

कई लोग PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana और Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के बीच भ्रमित होते है। वह इन दोनों योजना के बीच को एक ही समझने की गलती कर बैठते है परंतु इन दोनों योजना में काफी भिन्नता है आइये समझते है इन दोनों के बीच का अंतर क्या होता है (Difference Between Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana And Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana In Hindi)

Difference Between PradhanMantri Jivan Jyoti Bima Yojana And Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

  1. Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana एक टर्म इंश्योरंस प्लान है जो मृत्यु संबंधी लाभ देता है जबकिPradhan Mantri Suraksha Bima Yojana स्वास्थ तथा मृत्यु संबंधी प्लान है।
  2. Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana में कुछ हद तक सामान्य मृत्यु पर भी क्लेम मिलता है जबकि Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana में आकस्मिक मृत्यु पर ही क्लेम मिलता है।
  3. Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana की आयु सीमा 18-50 साल की है जबकि Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana की आयु सीमा 18-70 साल की है।
  4. Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana का सालाना प्रीमियम 330/- रूपये है जबकि Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana का सालाना प्रीमियम 12/- रूपये है।
  5. Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana में विकलांग होने की स्थिति पर कोई लाभ नहीं है जबकि Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana में सामान्य तथा पूर्ण विकलांग की स्थिति को भी कवर किया गया है।

आपने दोनों बीमा योजना के बीच की असमानता को जाना आइये अब इन दोनो बीमा योजना के बारे में समानता भी जान लेते है (Equality Between Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana And Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana In Hindi)

Equality Between Pradhan Mantri Jivan Jyoti Bima Yojana And Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

  1. दोनों योजना भारत सरकार द्वारा गरीब से लेकर मध्यम वर्ग के लिये जारी की गयी है।
  2. दोनों योजना की जारी करने की दिनांक (Launch Date) 9 मई 2015 है।
  3. दोनों बीमा योजना का क्लेम 2 लाख रूपये है।
  4. दोनों योजना की सालाना गणना या यु कहे की इनकी इंश्योरंस अवधि 1 जून से 31 मई तक की है।
  5. इन दोनों योजना में आपको मेच्योरिटी लाभ प्राप्त नहीं होता है।