जानिए Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana kya Hai ? पूरे विस्तार से।

क्या आप प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना ( Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana ) के बारे में जानते है? अगर नही तो इस पोस्ट में हम आपको यह जानकारी देंगे कि Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana Kya Hai ? और Pradhan Mantri Maandhan Yojana Online Apply Kaise Kare ? साथ साथ इस पोस्ट में प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना के फायदे भी जानेंगे तो आइए जाने What Is Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana In Hindi.

Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana


अनुक्रम

Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana क्या है ? ( PMKMY)

Maandhan Yojana Hindi Me : प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना भारत सरकार की एक योजना है। यह योजना 9 अगस्त 2019 को लॉन्च
 की गई थी। इस योजना का उद्देश्य संरक्षण, लघु और सीमांत किसानो को अपने व्रद्धावस्था में आर्थिक सहाय प्रदान करना है। Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana में लाभार्थी को अपने जीवनकाल के 60 साल बाद न्यूनतम राशि 3000/- का योगदान दिया जाता है। इसे किसान के लिए पेंशन भी कह सकते है। पति की मृत्यु होने पर इस राशि का 50% हिस्सा पत्नी को प्राप्त होता रहता है इसके अलावा पत्नी जमा हुये पुरे पैसे भी निकाल सकेगी। Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana में केवल पति-पत्नी को ही शामिल किया गया है नाकि पुरे परिवार को। 18 से 40 वर्षीय किसान प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना का लाभ ले सकता है।

Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana की पात्रता 

वह किसान जिनकी आयु 18 से 40 के बिच हो और जिसके पास 2 हेक्टर तक की खेती करने वाली जमीन हो ऐसे छोटे तथा सीमांत किसान को प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना का लाभ प्रदान होता है। इन सभी किसान भाइयो के नाम 01/08/2019 तक के राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशो के भूमि रिकॉर्ड में होना भी आवशयक होने चाहिए।

प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज।

Pradhanmantri Kisan MaanDhan Yojana का आवेदन करने के लिए लाभार्थी के पास जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे कि
  1. आधार कार्ड
  2. बैंक खाता पासबुक
  3. जमीन के दस्तावेज
  4. पासपोर्ट फ़ोटो

क्या है मासिक योगदान ?

Pradhan Mantri Maandhan Yojana के तहद 18 साल की आयु से लेकर 40 साल की उम्र तक 55 रूपये से लेकर 200 रूपये तक मासिक राशि जमा करवानी होती है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है यह राशि भी बढ़ती है तथा मिलने वाले पैशन भी न्यूनतम रहती है। अगर आप अपनी वृद्धावस्था में ज्यादा मासिक पैशन चाहते है तो आपको ज्यादा राशि का योगदान करना होता है। इसका पूरा कोष्टक तैयार किया हुआ है जो निम्नानुसार है।
screencapture pmkmy gov in scheme pmkmy 1590201685185
जैसे ही लाभार्थी की राशि जमा करने की अवधि ख़त्म हो जाती है और लाभार्थी की उम्र 60 साल की हो जाती है एक निश्चित राशि आपको हर महीने मिलने लगती है।

प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना के फायदे :

1. लाभार्थी की मृत्यु पर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद :
पैशन राशि 60 साल के बाद लाभार्थी को मिलने लगती है परंतु किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु होने पर मिलनेवाली राशि का 50% हिस्सा उसकी पत्नी को प्राप्त होगी। ऐसे में परिवार का मुखिया पत्नी होने पर उसे आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
2. लाभार्थी के विकलांग होने पर योजना का लाभ :
किसी कारण से अगर लाभार्थी अपनी 60 साल की आयु से पहेले किसी अकस्मात में विकलांग हो जाता है या शारीरिक रूप से असक्षम हो जाता है तोभी अगर वह और उसकी पत्नी या परिवार मिलकर प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना की राशि का भुगतान चालू रखता है तो 60 साल पश्चात वह इस योजना का लाभपात्र रहता है।
3. प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना का त्याग करने पर लाभ :
  • अगर कोई लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना को लेता है परंतु लेने के बाद अगर 10 साल के अवधि के भीतर निकलना चाहता हो तो लाभार्थी को जमा राशि एवं उसका ब्याज लौटाया जाता है।
  • उसी तरह 10 साल से अधिक परंतु 60 साल पहेले इस योजना को त्याग ना चाहे तो भी उसे जमा राशि ब्याज के साथ लौटाया जाता है।
  • लाभार्थी के प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना में 60 साल होने पर उसको पैशन मिलनी शुरू हो जाती है परंतु किसी कारण से लाभार्थी की मौत हो जाती है तब उसकी पत्नी पैशन का लाभ जारी रख सकती है या योजना का त्याग कर सकती है। ऐसे में पत्नी को पूरी जमा राशि ब्याज के साथ लौटाई जाती है।

प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?

How To Apply Pradhan Mantri Maandhan Yojana Online : अभी तक आपने प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना के बारे में विस्तार से जाना अब आपको हम यह जानकारी प्रदान करेंगे कि Pradhan Mantri Maan Dhan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इस पूरी प्रक्रिया को हम आपको कुछ स्टेप्स के माध्यम से आसानी से समझेंगे। तो आइए जाने Pradhan Mantri Maandhan Yojana Ke Liye Online Apply Kaise Kare ?
 
स्टेप 1 : Online PMKMY Apply के लिए आपको सबसे पहेले https://pmkmy.gov.in
वेबसाइट पर जाना होगा। यह इस योजना का लाभ लेने के लिये बनाया पोर्टल है । यहाँ आपको इस योजना के विषय मे तमाम जानकारी मिलेगी।
स्टेप 2 : इन पोर्टल के पेज के एक तरफ Click Here To Apply Now होगा आपको यहाँ क्लिक करना है।
1590239389856197 0

स्टेप 3 : क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको Apply करने के दो विकल्प मिलेंगे । एक तो है Self Enrollment और दूसरा है CSC VLE. आप Self Enrollment वाले पर क्लिक करे। दूसरे विकल्प के लिए आपको CSC Center जाना होता है।

स्टेप 4 : Self Enrollment पर क्लिक करते ही एक पॉपअप खुलेगा जिसमे आपसे आपका Mobile No. माांगा जाएगा । Mobile No डालने के बाद Procced पर क्लिक करे।
स्टेप 5 : जैसे ही आप Procced पर क्लिक करते हो आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि नाम, ईमेल तथा नीचे एक Captcha होगा उसे आपको सही जगह पर डालना है और Generate OTP पर क्लिक करना है।
स्टेप 6 : आपके द्वारा दिये गये Mobile No. पर एक OTP आएगा जिसे आपको मांगे गये जगह पर देकर Procced पर क्लिक करना है।
स्टेप 7 : क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा । ऊपर की तरफ आपको Enrollment पर जाना है । जैसे ही आप Enrollment पर जााते है आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे जिसमे से आपको Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana पर क्लिक करना है ।
स्टेप 8 : Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें एक फॉर्म होगा । आइये जाने Form कैसे भरे?
  1. अपना आधार कार्ड नंबर दे।
  2. नीचे की तरफ टिक मार्क करे और Fech करे। अगर आपका कोई Kisan Account होगा तो आपकी जानकारी दिखाई देने लगेगी। नही तो आपको form भरना है।
  3. नाम
  4. जन्मतिथि
  5. लिंग
  6. मोबाईल नो.
  7. ईमेल
  8. राज्य
  9. जिल्ला
  10. तहसील
  11. शहर या गांव
  12. पिनकोड
  13. North East के विकल्प में No चुने
  14. 2 हैक्टर की जमीन होने पर SMS और 2 हैक्टर से ज्यादा जमीन के लिए NON SMS चुने।
  15. टिक मार्क करे
  16. Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 9 : Submit पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपने Bank Account की जानकारी देनी होगी।
  1. IFSC कोड डाले और Verify पर क्लिक करे। आपके बैंक की जानकारी जैसे कि Bank Name और Brach Name.
  2. खाता धारक का नाम
  3. खाते का प्रकार चुने
  4. दो बार एकाउंट नो. डाले
  5. वैवाहिक जानकारी दे
  6. शादीशुदा होने पर अपनी पत्नी का नाम डाले
  7. नॉमिनी चुने
  8. नॉमिनी के साथ संबंध
  9. नॉमिनी की जन्मतिथि
  10. अपनी उम्र के हिसाब से पैसा भरने का तरीका पसंद करें
  11. टिक मार्क करे।
  12. Submit and Proceed पर क्लिक करे।
स्टेप 10 : जैसे ही आप Submit and Proceed पर क्लिक करते है नये पेज पर आपको
Print Mendent Form पर क्लिक कर दे ।
स्टेप 11 : फॉर्म डाउनलोड होने पर आपको अपना एक फोटो फॉर्म पर चिपकाना है तथा आपके हस्ताक्षर कर देना है। इसी फॉर्म को फिर Scan कर uplod करदे।
स्टेप 12 : पोर्टल पर एक पेज पर आपको फ़ोटो उपलोड करने को कहा जायेगा। फॉर्म को चुन कर Uplode Scan Copy पर क्लिक करे।
स्टेप 13 : अगले पेज पर आपको पूरी जानकारी दिखेगी आपको Submit पर क्लिक करना है।
 
स्टेप 14 : Submit पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है ।
यहां पर आपका Acknowled No. , Paintion No. आपको दिख जायेगे साथ साथ नीचे एक कार्ड भी दिखाई देगा जो सबूत है की आप Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana के लाभार्थी है । कार्ड को Download कर ले।

क्या आप जानते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई सरकारी स्किम कौन सी है और उसका फायदा और उद्देश्य क्या है ? इसके लिए आप यहाँ क्लिक करे।

Note : आप इस पोर्टल से कभी भी लॉगिन कर सकते है और अपनी जानकारी को Update कर सकते है जैसे कि मोबाइल नंबर , Email etc. तथा अपना कार्ड वापस डाउनलोड कर सकते है।
भविष्य में अगर लाभार्थी चाहे तो अपना यह खाता बंध करवा सकते हो परंतु इसके लिए इस पोर्टल पर कोई विकल्प मौजूद नही है । इसके लिए आपको LIC में जाना होगा और कुछ कार्यवाही कर प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना में आपके द्वारा बनाये इस खाते को बंद करवा सकते हो । बंध करने पर आपके बैंक एकाउंट में योजना के तहद आपकी जमा राशि पूरे ब्याज के साथ वापस मिल जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान मान धान योजना की यह पूरी जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी । अगर आपके मन मे इस योजना के बारे में कोई सवाल हो तो हमे जरूर कॉमेंट करे हम उसका उत्तर देने का अवश्य प्रयास करेंगे। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।