IAS Kya Hota Hai? IAS Eligibility क्या है? IAS Kaise Bane ? Full Detail

हमारे आस-पास ऐसे कई सारे बच्चे है जिनको पूछा जाए कि भविष्य में आप क्या बनना पसंद करोगें? तो कई का सुजाव IAS का होगा। पर क्या आप यह जानते है कि IAS Kya Hota Hai?, IAS Full Form KYA hai?, IAS Kaise Bane?, IAS Qualification Kya Hai?, तथा IAS Ke Kam Kya Hote Hai? अगर नही तो इस लेख में आप आईएएस की पूरी जानकारी समझेंगें। जानें What Is IAS in hindi.

अनुक्रम

IAS Kya Hota Hai?

IAS Kya Hota Hai Hindi Me : यह एक ऐसा पद होता है जो अपने ज़िले को संभालता है। हर जिले में अपना एक आईएएस होता है। जब कोई यह कहता है कि में आईएएस की तैयारी कर रहा हु तो वह Civil Service Exam की तैयार कर रहा होता है। इस एग्जाम में सबसे टॉप पर आनेवालो को आईएएस बनाया जाता है। वैसे आईएएस एक संक्षिप्त रूप है आईएएस का पूरा नाम इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस ( Indian Administration Service ) होता है।

हर साल UPSC आईएएस की 24 पोस्ट के लिए एग्जाम करती है। इस पोस्ट में केवल एक ही जॉब (काम) नही होती। आईएएस में….

  1. एसडीओ
  2. एसडीम
  3. जॉइंट कलेक्टर
  4. चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर
  5. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट
  6. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर
  7. डेप्युटी कमिशनर
  8. डिविशनल कमिशनर
  9. मेंबर ऑफ बोर्ड ऑफ रेवेन्यू
  10. चेयरमैन ऑफ रेवेन्यु

जैसी पोस्ट होती है। जो अलग अलग राज्य एवं जिले में सक्रिय होते है।

IAS Ke Kam Kya Hai?

ऊपर के बताए अनुसार आप जान गये होंगे कि IAS Kya Hota Hai? और आईएएस का पूरा नाम क्या होता है। आइये अब यह समझते है कि आईएएस के कार्य क्या होते है?

नागरिक की सुरक्षा और जरूरत के हिसाब से जो कानून संसद में लागू होते है उस कानून को अपने विस्तार में लागू करवाना आईएएस का काम होता है। जरूरत के हिसाब से नए कानून की संसद में मांग करना भी एक  आईएएस के कामो में शामिल होता है। इस के अलावा कुछ निम्नलिखित कार्य भी शामिल है।

– प्रदेश में शांति एवं कानून को बनाये रखना।

– प्रदेश के राजस्व का हिसाब रखना और इसकी जानकारी ऊपर देना।

– अपने विस्तार के सारे सरकारी विभाग की निगरानी रखना।

– एक मैजिस्ट्रेट, जिला मंत्रालय से जुड़ी सभी जवाबदारियां सँभालना।

जाने : IPS क्या होता है ? एक IPS Officer कैसे बनें? Full Details.

जाने: Hawala Kya Hota Hai ? हवाला कारोबार कैसे होता है ?

IAS Kaise Bane ?

IAS Kaise Bane Hindi me : इसके जवाब में हम आपको बताये तो इसके लिए कुछ Qualification, और Eligibility criteria , Age limit , का पालन करना होगा। आइये एक एक कर हम इसकी जानकारी समझते है। सबसे पहले आईएएस की योग्यता के बारे में जानते है।

IAS Qualification (आईएएस के लिए योग्यता):

आईएएस की योग्यता में निम्नलिखित बाबतों का पालन करना होगा। जिसमें

– आईएएस बनने के लिए विद्यार्थी भारत, भूटान या नेपाल का होना जरूरी है।

– उम्र की बात करे तो जनरल कैटेगरी वाले केंडिडेट की उम्र 21 से 32, sc/st की 21 से 37 और OBC में 21 से 35 होनी आवश्यक है।

– लिमिट की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लोग 6 बार, sc/st कैटेगरी में असंख्य बार और OBC कैटेगरी में 9 बार परीक्षा दे सकते है।

– अगर कोई शारीरिक विकलांग है उस स्थिति में उम्र की सीमा 21 से 42 होगी, उस स्थिति में जिनकी कैटेगरी जनरल और ओबीसी में है वह 9 बार परीक्षा दे सकता है। sc/st के लिए असंख्य लिमिट है।

– अगर कोई कैंडिडेट जम्मू और कश्मीर से है तो जनरल के लिए आयु सीमा 37, ओबीसी के लिए 40 और sc/st के लिए 42 है। उसमें शारीरिक विकलांग की स्थिति में उम्र 50 साल तक होगी।

जाने: GST Kya Hota Hai ? GST के प्रकार सबकुछ, आसान भाषा में

IAS शैक्षणिक योग्यता :

आपने अभी तक IAS Kya Hota Hai?, IAS Kaise Bane? और आईएएस बनने की योग्यता को समझा अब यह जानते है कि आईएएस बनने हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिये?

– सबसे पहले तो कैडिडेड 12 किसी विषय को लेकर पास करना होगा।

– 12 पास के बाद कैंडिडेट को मनचाहे विषय के साथ ग्रेज्युएशन पास करनी होगी।

– 12+ग्रेजुएशन करने के बाद कैडिडेड UPSC Exam के लिए अप्लाई करना होगा। यह एग्जाम काफी मुश्किल एग्जाम मानी जाती है।

नोट: UPSC Exam में तीन प्रकार की परीक्षा ली जाती है। 1.प्रेलिमिनारी परीक्षा, 2. मैन परीक्षा, और 3. इंटरव्यू,

जाने: UPSC Kya Hai ?, जाने हिंदी में UPSC Kaise Kare ?, UPSC In Full Details.

The Preliminary Exam

– पहेली परीक्षा जो The Preliminary Exam से जानी जाती है उसमें 400 मार्क्स (200-200) के दो पेपर होते है जो ऑब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा में पास होनेवाले केंडिडेट को दूसरी एग्जाम देने का मौका मिलता है।

पेपर 1 में गणित, भूगोल, सामान्यज्ञान, भारत का इतिहास, नीति, कानून, पंचायतीराज, आर्थिक तथा सामाजिक बिकास, आदि जैसे सवालों का समावेश होगा।

जबकि पेपर 2 में तार्किक शक्ति, पहेली, समझना, और आपकी समझने की शक्ति पर आपको हल करना होता है।

Main Exam

के बाद अब बारी आती है Main Exam की। इसमे कुल 9 पेपर होते है और साथ मे एक इंटरव्यू भी होता है। इस एग्जाम को पास करने पर कैंडिडेट आगे बढ़ पायेगा। इस एग्जाम के लिए सलाह है कि कैंडिडेट खूब और अच्छे से तैयारी करें।

जिसमे…

पेपर 1: में निबंध लेखन होगी
पेपर 2 : में सामान्य जानकारी (देश के इतिहास,सांकृतिक एवं भौगोलिक पर)
पेपर 3 : में सामान्य जानकारी (राजनीति, न्यायालय जानकारी, और इंटरनेशनल संबंध पर)
पेपर 4: सामान्य जानकारी (इकोनॉमी, बायो डाइवर्सिटी, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में)
पेपर 5: सामान्य जानकारी (आचार विचार, अखंडता और योग्यता में)
पेपर 6: किसी अन्य विषय पर। (1 टेस्ट)
पेपर 7: अन्य विषय पर (2 टेस्ट)

Interview

– अब सबसे आखिर में कैंडिडेट को पर्सनल इंटरव्यू देना होता है। यहाँ पर कैंडिडेट के सामने एक पैनल बिठाई जाती है जिसमे 4 से पांच व्यक्ति कैंडिडेट का इंटरव्यू लेते है। यहाँ गुमाफिरा के कैंडिडेट से कई कठिन सवाल पूछे जाते है और कैंडिडेट के जवाब से ही दूसरे अन्य सवाल पूछे जाते है। यह इंटरव्यू 45 मिनिट का होता है। इस राउंड को भी कैंडिडेट को पार करना होता है तभी वह आईएएस बनने योग्य माना जाता है।

जाने: Money Laundering क्या होती है ? Money Laundering कैसे की जाती है?

निष्कर्ष:

इस लेख द्वारा आपने आसानी से जाना होगा कि IAS Kya Hota Hai ?, IAS Kaise Bane?, आईएएस के काम क्या होते है?, आईएएस बनने की शैक्षणिक योग्यता क्या होती है? और अंत मे आईएएस कैसे बने?। हमे आशा है हमारी यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। आपके सुजाव और सवाल हमे कॉमेंट में लिखे। हम जरूर उसके जवाब देंगे। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।