IPS Kya Hota Hai ? एक IPS Kaise Bane? Full Details.

क्या आप जानते है IPS Kya Hota Hai ?, IPS Kaise Bane ?, IPS Banane Ke Liye Yogyata Kya Hai ?, अगर नही तो इस पोस्ट में हम यह समझेंगे की What Is IPS In Hindi.

ऐसे कई बच्चे है जो आईपीएस बनने के सपने समझ होने पर ही देखने लगते है। पर आईपीएस बनना इतना आसान नही है। इसके लिए कई एग्जाम देनी पड़ती है, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना पड़ता है। तब जाकर वह IPS Exam दे पाते है और उनमे से कुछ ही ऐसे नसीबवाले होते है जो यह पद हासिल करते है। पर इससे पहले हम जाने की आईपीएस कैसे बने यह समझते है कि IPS kya hota hai तथा IPS Kaise Bane ?

अनुक्रम

IPS Kya Hota Hai ?

आपको पता है कि सिविल सर्विस में कुछ अच्छे पद होते है उनमें से उच्चतम पदों में एक पद आईपीएस का होता है। जो IAS के बाद में दूसरे नंबर पर होता है। इस पद को पाने के लिए कई स्टूडेंट्स दिन रात पढ़ाई करते है। इस पद को हासिल करने से पहले उन स्टूडेंट्स में लोगो (पब्लिक) की सेवा करने का जुनून होना आवश्यक है।

यह जिले का एक प्रमुख पद होता है जिसे जिले के तमाम पुलिस रिपोर्ट करते है। इनमें SP  से लेकर DSP तक भी शामिल होते है।

IPS Full Form क्या है?

आपको बतादे की IPS एक संक्षिप्त रूप है। आईपीएस का पूरा नाम Indian Police Service है

IPS के बारे में.

आईपीएस पद 1948 में स्थापित किया गया था। इस पद को गृह मंत्रालय द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह पद पूरे राज्य पुलिस कर्मियों को सलाह सूचना तथा एक बल प्रदान करने में मदद करता है। पूरे राज्य में होनेवाली वारदात की सभी जानकारी एक IPS Officer तक पहुचाई जाती है। एक आईपीएस अपने राज्य का DGP (Director General of Police) बन सकता है। अगर बात करे केंद्र की तो एक आईपीएस अधिकारी CBI Officer भी बन सकता है। इसके सिवाय IB, Row Officer या फिर देश के लिए National Security Adviser के पद को भी हासिल कर सकता है।

IPS Ke Kam :

एक आईपीएस ऑफिसर का काम आसान नही होते एक आईपीएस ऑफिसर को कानून व्यवस्था बनाये रखनी होती साथ साथ अपने विभाग की गलतियों का भी सुधार करना होता है। इसके अलावा बेहद महत्वपूर्ण कार्य मे अपने जिलों में होनेवाले अपराधों को रोकने का बेहद सटीक काम करना होता है। इसके अलावा सामाजिक और आर्थिक दुर्घटना को जड़ से खत्म करना, किसी भी प्रकार की आपदा में एक अच्छे संचालनकर्ता के रूप में आगे आना होता है। अगर शहर में कोई धार्मिक या राजनैतिक कार्य को अनुमति देना, होनेवाले अपराधों की जांच भी एक IPS Officer का काम होता है। यह सब काम बेहद ही संवेदनशील होते है इसके लिए आईपीएस पूरी समझदारी और कुशलता का उपयोग करता है।

IPS Eligibility :

आपने अभी तक समझा IPS Kya Hota Hai ?, तथा IPS Ke Kam क्या है ?, आइये अब यह समझ लेते ही की आईपीएस बनने की योग्यता क्या है ?, किसी भी एग्जाम देने हेतु एक योग्यता की जरूरत होती है वैसे एक IPS Officer Ke Liye Eligibility होनी अति आवश्यक है। समझे निम्नानुसार अनुसार।

– अगर कोई भी IPS बनना चाहता है तो उसकी उम्र 21 साल से 30 साल की बीच मे होनी चाहिए। SC, ST केंडिडेट को उसमे 5 साल की छूट प्रदान की जाती है।

– आईपीएस बनने के लिए केंडिडेट के पास किसी भी फील्ड में बैचलर होनी जरूरी है।

– IPS Exam देने के लिए भारत, भूटान और नेपाल का निवासी होना जरूरी है।

– शारीरिक योग्यता की बात करे तो जनरल केंडिडेट पुरुष की लंबाई मतलब की Height 165 cm (कम से कम) होनी चाहिए। अगर केंडिडेट SC, ST या OBC का है तो उसकी लंबाई 160 cm होनी जरूरी है। इसके अलावा Chest यानी कि सीना 84 cm होना चाहिए।

– अगर आईपीएस एग्जाम देनेवाला केंडिडेट महिला है तो शारीरिक योग्यता में जनरल केंडिडेट हेतु लम्बाई 150 cm अगर केंडिडेट महिला SC, St या OBC कैटिगरी से है तो लंबाई 145 cm होनी जरूरी है इसके अलावा chest मतलब की सीना 79 cm होना चाहिये।

– शारीरिक योग्यता में Eye Sight सही आँखों वाले केंडिडेट के लिए Vision 6/6 या 6/9 होना चाहिए, और अगर Eye Vision कम है तो 6/12 या 6/9 होना जरूरी है।

इन सभी योग्यता में साथ कोई भी केंडिडेट आईपीएस एग्जाम दे सकता है।

अभी तक आपने समझ लिया होगा कि आईपीएस क्या होता है ?, आईपीएस के कार्य क्या है ? तथा IPS Exam Eligibility क्या क्या है। आइये अब समझे IPS Kaise Bane ?

जाने: IAS क्या होता है? IAS बनने की योग्यता क्या है? IAS कैसे बनें? Full Detail

IPS Kaise Bane ?

आईपीएस बनने के लिए किसी भी केंडिडेट को शुरू से लेकर अंत तक कई एग्जाम देने होते है इसमें शारीरिक एग्जाम भी शामिल होते है। आइये समझे आईपीएस कैसे बनें ? पूरे विस्तार से।

– सबसे पहले केंडिडेट को बारवीं की एग्जाम पास करना होता है। आईपीएस बनने के लिए कोई भी एक फील्ड ( चाहे साइंस, कॉमर्स हो या आर्ट्स) में आपको 12 वी की एग्जाम पास करनी होगी।

– 12 वी के बाद केंडिडेट को ग्रेजुएशन करना होता है। बिना ग्रेज्युएशन केंडिडेट UPSC Exam नही दे सकता। केंडिडेट को उसके मनचाहे विषय के साथ डिग्री लेनी होती है।

– ग्रेज्युएशन में डिग्री लेने के बाद केंडिडेट को UPSC Exam के लिए अप्लाई करना होता है। वह चाहे तो ग्रेज्युएशन लास्ट ईयर में ही UPSC के लिए अप्लाई कर सकता है। IPS, IPS, IRS को UPSC Exam द्वारा ही देखा जाता है। आपको बतादे की यह UPSC Exam बहुत ही कठिन होती है।

– इन UPSC Exam में केंडिडेट को तीन एग्जाम का सामना करना होता है जिसमे से पहेली है The Preliminary Exam. इस एग्जाम में आपको दो पेपर देने होंगे जोकि 200-200 अंक के होते है। यह पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होते है। आईपीएस बनने के लिए UPSC Exam में आपको अगली एग्जाम में शामिल होने के लिए The preliminary exam को पास करना जरूरी होगा।

– जब केंडिडेट The preliminary exam को पास कर लेता है तब उसे दूसरी Main Exam का सामना करना होता है। यहाँ आपको कुल टोटल 9 पेपर देने होते है। जिसमे Written और Interview शामिल होते है। UPSC में यह बहुत ही कठिन एग्जाम माना जाता है जिसे काफी केंडिडेट पास नही कर पाते। अगर आप तीसरी एग्जाम तक पहुँचना चाहते है तो आपको इस एग्जाम में अच्छे अंक लाने होते है।

– मैन एग्जाम को पास करते ही कैंडिडेट तीसरी एग्जाम के लिए लायक साबित होते है अब कैंडिडेट को तीसरा और अंतिम एग्जाम जोकि Personal interview होता है उसको पास करना होता है। यह इंटरव्यू 45 मिनिट का होता है जिसमे एक पैनल (4-5 अधिकारी) कैंडिडेट को कई सवाल पूछते है जोकि थोड़े मुश्किल और गुमाफिराकर पूछे जाते है। कभी कभी कैंडिडेट के जवाब में से भी सवाल पूछ लिए जाते है। कैंडिडेट को सवाल पर काफी ध्यान देकर काफी बारीकी से जवाब देना होता है तभी अंत मे वह  आईपीएस ऑफिसर बन सकता है।

IPS Salary :

ऐसे कई लोग है जिनको IPS Ki Salary के बारे में कुछ भी पता नहीं होता या यह जानना चाहते है की उनकी सैलरी कितनी होती है। अगर हम आईपीएस की पूरी जानकरी समझ रहे है तो आइये यह भी जानलेते है की एक IPS Ki Salary कितनी होती है और उसके अलावा क्या क्या लाभ प्राप्त होते है ?

एक आईपीएस अफसर की सैलरी में 56100/- से लेकर 2.25000 रूपये तक की हो सकती है। इसके अलावा रहने के लिए एक अच्छा सरकारी मकान तथा आवागमन हेतु एक गाड़ी की भी अलग से व्यवस्था होता है।

निष्कर्ष:

यह लेख द्वारा आपने समझा कि IPS क्या होता है ?, आईपीएस फुल फॉर्म क्या होता है?, एक आईपीएस बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिये ? और आईपीएस कैसे बनें ? ( IPS Kaise Bane ) हमे आशा है यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा अगर इस विषय सम्बंधित आपके कोई सुजाव हो या कोई अन्य सुजाव हो तो हमे जरूर लिखे। आईपीएस की पूरी जानकारी को पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

1 COMMENT

Comments are closed.