Yono App kya hai? Yono App se kya hota he?

हेल्लो दोस्तो अगर आपका SBI में खाता है या फिर खाता खोलने जा रहे है तो yono app आपके बहुत काम आयेगी।अगर आपको नही पता की yono app kya hai ?  Yono App se kya hota he? Yono App benefit क्या है? Yono App Download और install कैसे करे ? Yono App में Registration कैसे करे? और Yono App की मदद से बिना एटीएम कार्ड के एटीएम से पैसे कैसे निकाले जाते हैं? तो आप सही पोस्ट पर आये हैं मैंने इन सभी चीजों के बारे में काफी अच्छे से बताया है तो चलिए जान लेते हैं।

yono app kya hai,
yono app kya hai

अनुक्रम

Yono App kya hai?

Yono App In Hindi : Yono का पूरा नाम You Only Need One है। Yono App स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा लॉन्च की गई एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है,इस App की मदद से आप बैंक द्वारा दी गयी लगभग सभी प्रकार की फेसिलिटी का उपयोग कर सकते है,अगर आप SBI के कस्टमर है तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गयी कई सर्विस का इस्तेमाल हम इस Yono App द्वारा कर सकते है और अगर आप SBI के कस्टमर नही हो तो आप इस App से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपना अकाउंट बना सकते हो।

Yono App benefits क्या है?

  1. योनो एप्प पर Account Open कर सकते हो और बाद में आप बैंक की सारी Facility का लाभ ले सकते हो।
  2. Account Open होने के बाद आप Platinum कार्ड पा सकते हो। इसके द्वारा आप एक दिन में 1 लाख रुपये अपने खाते से निकाल पाओगे।
  3. योनो एप्प से खाता खोलने पर आपको तो 5 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।

Yono App se kya Hota He?

  1. आप थोड़ी ही देर में SBI Account खोल सकते है।
  2. किसी भी प्रकार के पेपरवर्क के बिना आप फ्री में Personal Loan Approved करवा सकते है।
  3. योनो एप्प पर आपको 14 अलग-अलग Category की सुविधा मिलेगी।
  4. इस एप्प में 60 अलग अलग E-commerce Company है जिनकी Service का फायदा आप योनो अप्प से ले सकते हो।

आपको इन सारी सुविधा का फायदा लेने के लिये इस एप्प को install करना पड़ेगा।चलिये अब हम जानते है कि Yono App को कैसे install करे और कैसे Yono App पर Registration करे?

Yono App Download और install कैसे करे ? और Yono App में Registration कैसे करे?

स्टेप 1: सबसे पहले आप Google Play Store पर जाये क्लिक करें और Search bar में लिखे Yono।

स्टेप 2: वहाँ आपको सबसे पहला सर्च रिजल्ट दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब आपको install पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: install होने के बाद आपको अब एप्प को ओपन करना है।

स्टेप 5: यहाँ पर आपको सबसे नीचे Existing Customer पर क्लिक करना है।

स्टेप 6: अब आपके सामने कुछ दो ऑप्शन होंगे, यहाँ पर आपको पूछा जा रहा है कि क्या आपके पास इंटरनेट बैंकिंग है या नही? अगर है तो yes पर क्लिक करे, अगर नही है तो आपको No पर क्लिक करना है।

स्टेप 7: अगर आप Yes पर क्लिक करते है तो अगली स्क्रीन पर आपके आपका इंटरनेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवर्ड पूछा जायेगा,सही से डालने के बाद आप नीचे बताये गये SUBMIT बटन पर क्लिक करे।( Referral Code डालना आवश्यक नही है )

और अगर आप No पर क्लिक करते हो तो एक और स्क्रीन ओपन होगी जिसमे आपको अपने ATM CARD से रजिस्ट्रेशन करने के लिये बोला जायेगा,तो आपको Register for YONO with my ATM Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 8: इतना करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक pop up मेसेज दिखाई देगा जिसमे आपको बोला जायेगा कि प्रोसेसिंग के लिये आप अपनी बैंक की जानकारी तथा अपना बैंक द्वारा रजिस्टर मोबाइल नम्बर पास में रखे।और आपको OK बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 9: अब एक और स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आपको अपने ATM CARD NUMBER और ATM PIN सही सही डालना है और फिर नीचे दिखाये गये SUBMIT बटन पर क्लिक करे।

स्टेप 10: आगे की स्क्रीन में आपको terms and Conditions दिखाई देंगे आपको अच्छे से पढ़कर दिये गये बॉक्स पर सही का टिक कर Next पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 11: इतना करने के बाद आपके बैंक द्वारा रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा आपको उसे Verify करना होगा।उसके बाद अपना MPIN का चयन करें,और Next पर क्लिक करे।

नोट: आपको दोनों ऑप्शन में OTP आयेगा और MPIN का चयन करना है।

स्टेप 12: अगली स्क्रीन में आपको बताया जायेगा कि आपका रेजिस्ट्रेशन पूर्ण हुआ है और वापस Login होने के लिये बोला जायेगा, आपको Go To login पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 12: अब आप वापस login स्क्रीन पर आ गये हो आपको आपने जो MPIN सेट किया है वापस एकबार डालना है और login होना है।

तो दोस्तो हमने आपको बताया कि Yono App का Registration कैसे करे। अब हम ये जानते है कि बिना ATM Card के ATM yono app की मदद से पैसे कैसे निकालते है।

बिना ATM Card के ATM से पैसे कैसे निकालते है।

अगर आपका Yono App पर रेजिस्ट्रेशन हो चुका है तो आप आसानी से इस ऐप की मदद से बहोत से काम आसानी से कर पाते हो।

मान लीजिये आप कही घर से बाहर हो और आपको कुछ पैसो की जरूरत पड़ गयी और आपका ATM कार्ड भी आप घर पर भूल गये हो तो आप इस अवस्था मे क्या करोगे?अगर आपके पास Yono APP है तो आप इसकी मदद से आसानी से एटीएम से पैसे निकाल पाओगें कैसे इसके लिये कुछ स्टेप्स से आपको समजाउंगा।

स्टेप 1: अपनी YONO APP को ओपन करे।

स्टेप 2: आपको पहले ही स्क्रीन में एक YONO CASH का ऑप्शन दिखेगा। आपको यहाँ क्लिक करना है।

स्टेप 3: अगली स्क्रीन पर आपको Request YONO Cash पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आपको उतनी Amount डालनी है जितने पैसे आपको एटीएम से निकालने है, फिर आपको नीचे बताये गये NEXT के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: अगली स्क्रीन में आपको पिन का चयन करना है,पैसो को निकालने के लिये आपको इस पिन की आवश्यकता होगी,पिन डालने के बाद आपको नीचे बताये गये Next के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6: अगली स्क्रीन में आपको terms and conditions पर टिक कर आपको नीचे दिखाये Confirm बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 7: इतना करते ही आपके मोबाइल पर एक SMS आयेगा जिसमे आपको एक transaction no. भेजा जायेगा।

अब आपके पास एक transaction no. और एक पिन है जिसका उपयोग कर आप एटीएम से बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल पाओगें। चलिये अब हम जानते है कि आप transaction no. और पिन का उपयोग कैसे करते है।

इसके लिये आपको आपके नजदीकी SBI के ATM में जाना होगा।

स्टेप 1: आपको ATM मशीन की स्क्रीन पर YONO CASH का ऑप्शन दिखेगा आपको उसको क्लिक करना है।

स्टेप 2: दूसरी स्क्रीन में आपको transaction no.डालने के लिये बोला जायेगा जो आपको SMS द्वारा आपको मिला है। फिर आपको Conform पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: अब अगली स्क्रीन में आपको वही राशि डालनी है जिसको आपको निकालने के लिये yono App पर लिखा था,फिर आपको yes पर क्लिकम करना है।

स्टेप 4: अगली स्क्रीन में आपको पिन डालना होगा जिसका आपने yono app पर चयन किया था।
उसके बाद आपको conform करना होगा ।

स्टेप 5: अब कुछ ही समय मे ATM आपको आपके पैसे आपको दे देगी।

Conclusion – उम्मीद है दोस्तों आपको yono app से जुडी सारी चीजें जैसे Yono App kya hai,Yono App se kya hota he?, yono app features क्या हैं? yono app benefit क्या है? और yono aap की मदद  से बिना Atm card के ATM से पैसे कैसे निकाले इन सारे के बारे में पता चल गया होगा। अगर अभी भी आपको  yono app  से जुडी अगर कोई समस्या है तो कमेंट में पूछ सकते हैं आपकी पूरी सहायता की जाएगी।

कुछ अन्य जानकारिया: