Download करे Arogya Setu App बचाये अपने परिवार को Corona Virus से

Arogya Setu App  : भारत आज Corona Virus के संकट से जूझ रहा है। लगातार 22 मार्च के बाद Lockdown की तारीख आगे ही बढ़ रही है ऐसे में 14 अप्रैल 2020 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा फिर एक बार देश को सम्बोधित करते हुए इस महामारी के चलते Lockdown का समय 3 मई 2020 तक किया गया है।

इस संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत के नागरिकों को Arogya Setu App का उपयोग करने के लिए बोला गया पर क्या आप जानते है कि Arogya Setu App Kya Hai ? और Arogya Setu App Kaise Kam Karti Hai ? तो आइये इस इस Arogya Setu App के बारे में पूरा विस्तार से जानते है।

अनुक्रम

Arogya Setu App क्या है?Arogya-Setu-App-hindi

Arogya Setu App In Hindi : कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए भारत सरकार द्वारा लौंच किया गया है। Arogya Setu App के जरिये आप अपने घरबैठे अपना स्वास्थ परीक्षण कर सकते हो तथा ये जान सकते हो की आप इस महामारी में संकट  में हो या नहीं। Arogya Setu App में Corona Virus से बचने के निर्देश दिये हुए है और इस महामारी से जुडी अन्य जानकारिया पा सकते हैैं।

Arogya Setu App कि विशेषताएं

Arogya Setu App कैसे काम करता है ?

इस आरोग्य सेतु ऍप को इंस्टॉल करने के बाद यह आपसे आपका परीक्षण करने के लिए कहता है जिसमे आपका लिंग, आपकी उम्र , क्या आपको शर्दी ,खांसी तथा बुखार जैसे लक्षण है ? क्या आपको सांस लेने में परेशानी है ? जैसे सवाल से आरोग्य सेतु तक ये जानकारी पहुच जाएगी और इससे यह ऍप आपको तीन जॉन (ग्रीन ,ऑरेंज और रेड ) मे से कोई एक ज़ोन दे देता है और आपकी उस स्थिति के अनुरूप सलाह भी प्रदान करती है जिससे हमे यह पता लग जाता है की हमे क्या करना चाहिए। उस वक्त Arogya Setu App हमारे स्मार्टफोन का Blutooth और Location भी On रखने की सलाह देता है।

अब मान लीजिये की किसी व्यक्ति को कुछ परेशानी ना होनेपर Arogya Setu App उसे Green Zone प्रदान करता है पर वह व्यक्ति किसी कारणवश बाजार में या और कहीं जाता है तब उसे ऐसा कोई अंदाज़ा नहीं होता की सामनेवाले व्यक्ति को इस ऍप ने किस जोन में डाला हुआ है और उसका लोकेशन क्या है तब वह दो व्यक्ति की मुलाकात पर ब्लूटूथ और लोकेशन के जरिये Arogya Setu App  पर एक अलर्ट आ जाता है

जब वह व्यक्ति इस ऍप से अपनी स्थिति को देखता है तो वह Green से होकर Orenge या Red पर पहुच जाती है और कुछ निर्देश भी देने लगती है की आपको सेल्फ आइसोलेट करना होगा और अपने परिवार और परिजनों से दुरी बनाये रखनी होगी जिससे यह महामारी आगे ना फैले उसके बाद टेस्ट करवा ले ताकि आप संतुष्ट हो जाये की आप पूरी तरह सुरक्षित हो।  इस तरह आप और आपका परिवार तथा देश सुरक्षित रह सके।

बस यह तो हमने आपको सिर्फ एक व्यक्ति का ही उदाहरण बताया वैसे हररोज आप कई व्यक्ति के सम्पर्क में आते हो तो Arogya Setu App यह पूरी जानकारी रखती है और यह भी रखती है की 5 से 10 दिन पहले आप उस व्यक्ति को मिले थे जो आज की तारीख में कोरोना पॉज़िटिव है और अब आपको  पूरी तरह से सतर्क होने की आवश्यकता है।

अब ऐसा कोई जरूरी नहीं की Red Zone होने पर आप संक्रमित हो चुके है पर Location के हिसाब से Arogya Setu App आपको यह भी सूचित करती है की आपके लोकेशन के आसपास कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या ज्यादा है और आप असुरक्षित है इसलिए आपको कुछ निर्देशों की पालना करनी है जैसे की बाहर ना निकले , किसी से हाथ ना मिलाकर हाय या जय श्री कृष्णा कहे, अगर आपको अंदेशा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे आदि।

Arogya Setu App Install कैसे करे ?

इतनेफायदेजानने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा की Arogya Setu App कैसे Install करे, तो आइये इसके बारे में भी थोड़ा जान लेते है। इसके लिए कुछ Steps का हम प्रयोग करेंगे। और हम इसे Step By Step सिखेगेे।

Step 1 : सबसे पहले Google Play Store पर जाये और Search Bar में Arogya Setu App लिखे, या दिये गये Link से भी आप इसे Download कर सकते हैं।

Step 2 : Install होने के बाद Open पर क्लिक करे और शर्तो का पालन करते हुये आगे बढे।
Step 3 : अब आगे आपसे आपका Mobile No. पूछा जायेगा और सबमिट पर क्लीक करे।
Step 4 : दिए गये Mobile No. पर एक OTP आयेगा जिसको डाले और आगे बढे।
Step 5 : अब आपको आपके स्वास्थ का परीक्षण देना होगा सवाल का जवाब देते हुये आगे बढे  उससे पहेले आपके Device का Bluetooth और GPS On करने को बोला जायेगा जो आपको On रखना होगा।
Step 6 : परीक्षण करने के बाद आपको आपके स्वास्थ का एक जोन बताया जायेगा और नीचेकी तरफ उसके समकक्ष नीचे सलाह दी जाएगी जिसे आपको अनुसरण करना होगा।

Arogya Setu App के बारे में हमने पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में प्रदान करने का प्रयास किया। आशा करते है आपको Arogya Setu App क्या है ? और कैसे उपयोग करना है आपने समझ लिया होगा। इस पोस्ट के माध्यम से Arogya Setu App की उपयोगिता एवं महत्व भी आपने समझ लिया होगा। आशा करते है आप भी Arogya Setu App का उपयोग करेंगे और देश को Corona मुक्त करने  सहायता करेंगे।