Niki App से घरबैठे राशन कैसे ख़रीदे ? What Is Niki App Full Details In Hindi.

Online Ration Kaise Kharide ?,  क्या आप यह जानना पसंद करोगें की Niki App Kya Hai ? और Niki Se Ration Kaise Kharide ? तो इस पोस्ट दरमियान हम आपको Niki App Ki Puri Jankari के बारे में समझेंगे, तो आइए समझे What Is Niki App In Hindi.

कोरोना काल और लॉकडाउन जैसी स्थिति में सरकार का यही सुजाव है कि अपने घर मे ही रहे और जितना हो सके बाहर जाने से बचे। परंतु कुछ ऐसे जीवन जरूरी सामान जैसे कि राशन और सब्जियां एवं फलफ्रूट के लिए हमे घर से बाहर जाना ही पड़ता है।
ऐसा जरूरी नही की कोरोना काल में ही सामान्य जीवन मे ही हमे यह काम करना ही पड़ता है परंतु इस व्यस्त दिनचर्या तथा समय के अभाव में व्यक्ति यह चाहता है कि कोई ऐसा हो जो यह काम कोई और करले ताकि हमारा समय बच सके।
इसी जरूरत को समझकर कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा मोबाइल एप्पलीकेशन है जिसकी मदद से यह काम करना आसान हो जाता है। ऐसे में एक प्लेटफार्म जिसका नाम है Niki आपकी यह जरूरत समझता है। पर यह निकी क्या है?, यह काम कैसे करता है ? आये समझे।

अनुक्रम

Niki App Kya Hai ?

Niki एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आप घरबैठे घरेलू राशन ऑनलाइन आर्डर कर सकते हो। सिर्फ यही नही निकी की मदद से आप अपना मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल पेमेंट कर सकते हो, यहां से आप गिफ्टकार्ड भी आसानी से खरीद सकते हो।

Niki App के बारे में :

Niki की शुरुआत 2015 में चार सदस्य सचिन जायसवाल, केशव प्रवासी, शिशिर मोदी और नितिन बबेल द्वारा की गई, यह चारो IIT के स्नातक रह चुके है, Niki कंपनी का मुख्यालय बेंगलोर में है जोकि कर्नाटक में स्थित है।
2015 में हुई शुरुआत के बाद 2016 में भारत के उद्योगपति रतन टाटा और अमेरिकी और जर्मनी निवेशकों द्वारा इसे 2 मिलयन डॉलर की सहायता प्राप्त होती है,
Niki App आपको हिंदी, बांग्ला, तमिल और इंग्लिश यह चार मुख्य भाषाओं में आपको प्राप्त होती है। साथ साथ इस एप्प में Chatbot का एक विकल्प दिया है जिससे यूजर को समझने और निकी को बेहतर बनाता है।

Niki App में आपको किराना सामान की अलग अलग कैटेगरी मिलेगी जिसके अनुसार आप उस कैटेगरी में जाकर अपना सामान देख सकते हो। यहाँ आप देख सकते हो कि बाजार कीमत से कितनी कम कीमत में यहाँ पर उपलब्ध है।

यहाँ तक आपको Niki के बारे सामान्य जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी आइये अब जानते है Niki App का इस्तेमाल कैसे करते है ? और Niki से राशन कैसे खरीदते है ?

Niki App Download Kaise Kare ?

अगर आप Niki App का उपयोग करना चाहते है तो आपको अपने Mobile में Niki App Install करना होता है। आइये थोड़ा इसके बारे में भी समझ लेते है की How To Download Niki App In Hindi. स्टेप बाय स्टेप।

तरीका नंबर 1 :

स्टेप 1 : आप सबसे पहले Niki की ऑफिसियल वेबसाइट https://niki.ai/ पर जाना होगा।

स्टेप 2 : यहां मुख्य पेज पर आपको ऊपर की तरफ Get App का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 3 : क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर देना है और Send पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4 : जैसे ही आप Send पर क्लिक करते हो आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा जिसमे एक लिंक होगा आपको उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 5 : जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हो आप गूगल प्ले स्टोर में पहोच जाओगे अब बस आपको Install बटन पर क्लिक करना होगा और बस आपके मोबाइल में निकी ऍप इनस्टॉल हो जायेगा।

तरीका नंबर 2 :

स्टेप 1 : अपने मोबाइल में सबसे पहले Google Play Store पर जाये और Niki App को सर्च करे। या यहाँ क्लिक करे।

स्टेप 2 : उसके बाद आपको सामने Niki App दिखाई देगी। आपको उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 3 : अब आगे Install बटन पर क्लिक करे।

स्टेप 4 : बस क्लिक करते ही आपके मोबाइल में Niki App Download हो जायेगा।

एक बार आपके मोबाइल में निकी ऍप डाउनलोड हो जाने पर अब आप Niki App को इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हो। आइये जाने How To Use Niki App In Hindi .

Niki App Se Online Ration Kaise Kharide ?

जैसे आप Amazon, Flipkart जैसी Online site और App का उपयोग करते हो वैसे ही Niki App का उपयोग कर सकते हो। परंतु इस्तेमाल से पहले आपको Niki Account बनाना होगा जो बेहद आसान है।

स्टेप 1 : निकी ऍप को ओपन करने पर सबसे पहले अपनी मनचाही भाषा का चयन करना होगा। और Next पर क्लिक करे।

Niki app

स्टेप 2 : अब अपना मोबाइल नंबर दे और दिए गए तीर के निशान पर क्लिक कर दे।

स्टेप 3 : आपके द्वारा दिए गए नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आप पूछे गए जगह पर दे और तीर के निशान पर क्लिक करे।

स्टेप 4 : एक youtube video दिखाई देगा और उसके बाद Allow Location पर क्लिक करे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल लोकेशन को Allow देना होगा।

स्टेप 5 : आपके सामने अगली स्क्रीन पर वह सारे विकल्प दिखेंगे जिसका आप प्रयोग करना चाहते हो , जैसे की राशन खरीदारी, मोबाइल रिचार्च, या अन्य।

 

( दूसरे विकल्प की हम बात ना करते हुए हम सिर्फ आपको यहाँ सिर्फ Online Ration खरीदने की जानकारी देंगे। )

स्टेप 6 : सबसे ऊपर आपको राशन खरीददारी का विकल्प दिखेगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
स्टेप 7 : क्लिक करने पर आपसे आपके एरिया का पिनकोड नंबर मांगा जाएगा।
स्टेप 8 : पिनकोड डालने के बाद तीर के निशान पर क्लिक करे।
स्टेप 9: क्लिक करने पर आपके सामने राशन की अलग अलग कैटेगिरी नजर आएगी आपको जो सामान चाहिये उस कैटेगिरी पर क्लिक कर सामान देख सकते है।
स्टेप 10: एक एक कर आपके द्वारा खरीददारी करने वाले सामान को Add करते रहे जिससे वह कार्ट में दिखाई देगा
स्टेप 11: अब कार्ट में आपके सामान को देखने के लिए View Cart पर क्लीक करे।
स्टेप 12: सामान कहाँ पहुँचाना है इसके लिए पूरा पता दे और आगे बढे।
स्टेप 13: यहाँ आप सारे सामान को देख सकते है। अब Buy के विकल्प पर क्लिक करे।
स्टेप 13: सामान खरीदने हेतु कोई भी एक Online Method का चयन करें । या फिर Cash On Delivery को चुने।

( यहाँ आप Phone pe, Google Pe, Net Banking, Debit Card तथा अन्य प्लेटफार्म का चयन कर ऑनलाइन पेमेंट जमा कर सकते हो )बस आपके द्वारा सामान का आर्डर करने के कुछ ही दिनों में आपके घर पर यह सामान पहोंचा दिया जायेगा। वह भी Free Delivery.

Niki App Ke Fayde :

  1. Niki एक कम MB की Mobile App होने से मोबाइल में बहुत कम जगह लेती है।
  2. Niki के Featurs आसान है तथा इसमें जल्दी से समझने के लिये Chatbot का विकल्प दिया गया है। जो आपको बोलकर समझाने के लिए दिया गया है जिससे यूजर को मार्गदर्शन मिलता रहता है।
  3. यहाँ से आप राशन के अलावा मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल,गिफ्ट कार्ड कर सकते हो।
  4. यहाँ समय समय पर आपको ऑफर्स भी प्राप्त होते रहते है।
  5. यहाँ से आप अन्य भरोसेमंद वॉलेट से Payment कर सकते हो।
  6. सबसे अच्छी बात की Niki द्वारा खरीदे गए सामान को Free Delivery आपके द्वार पर पहुंचाया जाता है।
निष्कर्ष :
इस पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की निकी ऍप क्या है? निकी ऍप द्वारा ऑनलाइन राशन कैसे ख़रीदे ? आशा करते है निकी ऍप के विषय में यह जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी। अगर इस विषय में आपके मन में कोई सवाल है तो हमे कमेंट करे हम आपके सवालों का जरूर उत्तर देंगे। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। आपका दिन शुभ रहे।