Online Income Tax Return File कैसे करे? ITR File Process Details In Hindi

Income Tax Return File के बारे में आपने सुना होगा पर क्या आप यह जानते है Income Tax Return File Kya Hai? (ITR file Kya Hai?), इनकम टैक्स रिटर्न क्या है?, Income Tax Return Kaise File Kare ?,(इनकम टैक्स रिटर्न कैसे भरे? Income Tax Return File Kaise Dekhe? तथा Income Tax Return File Karne ke fayde ( इनकम टैक्स रिटर्न के फायदे क्या है) तो इस लेख द्वारा आप आसान भाषा मे समझ सकते हो तो आये समझे What Is Income Tax Return File In Hindi.

अनुक्रम

Income Tax Return File क्या है?

भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आय सरकार द्वारा बनाये निर्धारित आय के नियम से ऊपर होती है। उस आय पर नागरिक को सरकार को कुछ टैक्स देना होता है जिसे इनकम टैक्स कहाँ जाता है। अगर ऐसा कोई नागरिक है तो उसे सरकार को अपने कमाये पैसों की पूरी जानकारी देनी होती है। इस जानकारी में कमाये पैसे का इनकम सोर्स और उसमें से कितने पैसे खर्च और इन्वेस्ट किये इसकी पूरी जानकारी होती है। जिसे Income Tax Return File करना कहते है।

आम शब्दो मे कहे तो इनकम टैक्स रिटर्न मतलब नागरिक द्वारा सरकार को अपने पैसो का पूरा हिसाब देना होता है। जिसमे आय से लेकर खर्च और इन्वेस्टमेंट शामिल होता है।

Income Tax Return File करने के फायदे।

आपको बतादे की इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के कोई नुकसान नही है पर इसके फायदे बहुत है आइये समझें निम्नानुसार।

  1. – अगर आप सही समय पर अपना इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करते हो तो नियम अनुसार कोई पेनाल्टी नही लगती ( ऊपरी आय होने पर )
  2. – इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने पर कभी कभी रिफंड भी प्राप्त होता है।
  3. – अगर आपको किसी भी बैंक से लोन की आवश्यकता है तो income Tax Return File डॉक्यूमेंट दिखा सकते हो। जिससे आपको लोन लेने में कोई परेशानी नही आती।
  4. – शेयर मार्केट में निवेश करनेवालो के कैपिटल लॉस पर फायदा मिलता है।
  5. – किसी भी सरकारी ऑफिस में ITR Document यह प्रमाणित करता है कि आप देश हेतु कितने प्रामाणिक है।
  6. – अगर आप Credit Card पाना चाहते है तो आपको ITR Document होने पर आसानी होती है।
  7. – जब आप कोई प्रोपर्टी जैसे कि घर, जमीन, खरीदते हो या म्यूच्यूअल फंड में निवेश करते हो तो ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स विभाग की आप पर नजर जाती है। आईटीआर फ़ाइल होने पर इसके संबंधित कोई परेशानी नही होती।
  8. – अगर आप पर कोई TDS चार्ज होता है तो ITR File करने पर आपको उसका रिफंड प्राप्त होता है।
  9. ऐसे दूसरे कई फायदे है अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करते है।

Online Income Tax Return File Kaise Kare?

Online Income Tax Return Filling : यहाँ तक तो आसानी से समझ चुके होंगे कि इनकम टैक्स और इनकम टैक्स रिटर्न् फ़ाइल क्या होता है? अब आगे यह समझते है कि ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कैसे करते है? Income Tax Return File Process हम आपको कुछ स्टेप्स के माध्यम से समझते है आइये समझे How To File Income Tax Return Online.

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home लिख कर आगे बढ़ाना होगा। यह भारत सरकार की एक ऑफिसियल वेबसाइट है जहाँ से आप Online Income Tax Return Flie कर सकते हों।

स्टेप 2: यदि यहाँ पर आपका पहले से एकाउंट बना हुआ है तो Login Here पर क्लिक करें। एकाउंट नही होने की स्थिति में Registere Yourself पर क्लिक करें।

Income tax return file

स्टेप 3: एक नया पेज ओपन होगा जिसमें अपने प्रकार का चयन करें। व्यक्तिगत टैक्स फाइल करने हेतु Individual का चयन कर Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब अगले पेज में आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसमें।
पैन कार्ड नंबर
सरनेम
मिडल नाम
फर्स्ट नाम
जन्म की जानकारी
रेसिडेंट स्टेटस
अब Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अगले पेज पर एक फॉर्म होगा जिसमे पूछी गयी जानकारी आपको देनी होगी। जिसमे

  • – ऊपर की तरफ आपका पैन कार्ड नंबर, नाम, जन्म तिथि पहले से मौजूद होगी। आपका पैन नंबर ही आपकी User Id होगी।
  • – नीचे आपको एक मजबूत पासवर्ड देना होगा, एक बार फिर पासवर्ड दे। ( पासवर्ड के लिए आप कैपिटल, स्मॉल, नंबर और सिम्बोल का प्रयोग करें)

स्टेप 6: नीचे आपसे दो प्रश्न और उसके जवाब मांगे जाएंगे। (पासवर्ड भूलने पर आप इसकी मदद से अपना पासवर्ड बदल सकते हो। )

स्टेप 7: नीचे जानकारी दे कि आप किसके लिए एकाउंट बना रहे है। कांटेक्ट जानकारी जैसे कि लैंडलाइन नंबर, फैक्स नंबर, अगर नही है तो मोबाइल नंबर दे।

स्टेप 8: कोई दूसरा मोबाइल नो. दे और बताये की यह किसका है।

स्टेप 9: एक ईमेल दे। एक दूसरी ईमेल दे और बताये यह किसकी है।

स्टेप 10: अब नीचे आपका पूरा पता देना होता है और Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 11: क्लिक करते ही एक पॉप उप ओपन होगा जिसमें लिखा हुआ है कि आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी भेजा गया है। आप Confirm बटन

स्टेप 12: अगली स्क्रीन पर आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर जो OTP आता है उसे बॉक्स में दे और Validate पर क्लिक करें।

स्टेप 13: इतना करते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल पर एक मेल आएगा जिसमे बताया गया होगा कि आपका एकाउंट बन चुका है। जिसमे User Name आपका पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड जो आपने चयन किया था वह रहेगा।

स्टेप 14: अब आपको https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा और Log In पर क्लिक करे।

स्टेप 15: अब User Name और Password दे नीचे की तरफ बॉक्स में दिया गया Captcha भरे और Login पर क्लिक करें। ( आप लॉगिन OTP द्वारा भी हो सकते है )

स्टेप 16: लॉगिन करने पर एक पॉपअप मेसेज दिखाई देता है कि आपका आधार कार्ड आपके पैन कार्ड से लिंक है। नही होने पर लिंक कर सकते हो।

स्टेप 17: अब पोर्टल के में पेज पर आप होंगे। यहाँ कुछ विकल्प दिए हुए होंगे जिसमे से e-file पर जाए।

स्टेप 18: यहाँ कुछ विकल्प नजर आएंगे जिसमे  से Income Tax Return पे क्लिक करें।

स्टेप 19: Assement Year का चुनाव करें मतलब की आप किस साल की ITR File कर रहे हो यह चुनें।

स्टेप 20: नीचे ITR-1 का चुनाव करें बाकी सब वैसा ही रहने दे। और Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 21: पहले पेज पर यानी कि पार्ट 1 में आपको मांगी गई जानकारी देनी है जो आपकी निजी जानकारी होगी। फिर Save Draft पर क्लिक करें

स्टेप 22: अब आगे आपकी कमाई का स्त्रोत की जानकारी देनी होगी (नॉकरी है या बिज़नेस) और फिर Save Draft पर क्लिक करें।

स्टेप 23: आगे के पेज पर आपके सामने TDS यानी कि स्त्रोत पर की गई टैक्स (कर) कटौती दिखाई देगी। इसे आप किस बैंक एकाउंट में लेना चाहते है इसकी जानकारी दे और Save Draft पर क्लिक करदे।

स्टेप 24: अगले पेज में आपके द्वारा दिया गया डोनेशन की जानकारी दे सकते है।

स्टेप 25: अब Preview And Submit पर क्लिक करें और पॉपअप खुलने पर Ok पर क्लिक करें।

स्टेप 26: अब आपके सामने सभी जानकारी दिखेगी। इसे ध्यान से देखे गलती होने पर एडिट करे नही तो Final पर क्लिक करें।

अब तक आपने आपकी ITR की पूरी जानकारी  देदी है अब आपको इसे ITR e-verify करना होता है इसके लिए आपको e-file पर  क्लिक करना होगा।

स्टेप 27: e-file पर क्लिक करने के बाद e-verify Return पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 28: इतना करने पर आपके आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा।

स्टेप 29: OTP वेरिफिकेशन करने पर आपके सामने एक PDF फ़ाइल होगी इसे आप डाऊनलोड करले।

इतना करने पर आपका ITR Return File हो चुका होगा। अब 1 महीने के अंदर आपके बैंक खाते में TDS जमा हो जाएगा।

निष्कर्ष:

इस पूरे लेख द्वारा आपने समझा ITR क्या होता है? ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल कैसे करे? ITR File Online Procces क्या होता है। हमे आशा है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। आपका सुजाव और सवाल हमे कॉमेंट करें हम जवाब देने का जरूर प्रयास करेंगे। पोस्ट को पूरा पढ़ने हेतु आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ रहें।