Online FIR कैसे करते है ? How To Register Online FIR Full Detail

अगर आप यहाँ पर है तो इसका मतलब है कि आप Online FIR Kaise Kare ? या यु कहे की Online FIR Kaise darj Kare ?, इस विषय मे जानकारी प्राप्त करना चाहते हो। इस पोस्ट द्वारा Online FIR करने की पूरी जानकारी आपको आसान शब्दों में प्राप्त हो जाएगी। तो आइए समझे How To Register Online FIR Hindi Me.

अनुक्रम

Online FIR Hindi Me Janakari :

हमारे देश मे अपराध एक आम बात है। कभी किसीका सामान चोरी हो जाता है जैसे कि Mobile, Aadhar Card, Passport, Pancard या अन्य, तो कभी कोई वारदात हो जाती है। ऐसे में तब हम हमे मदद हेतु कानून का मतलब की पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए हमे पुलिस स्टेशन जाना पड़ता है और उसके लिए रिपोर्ट करनी पड़ती है।

और उस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सामनेवाले व्यक्ति पर FIR Register करनी पड़ती है और कार्यवाही बाद सही न्याय मिलता है। परंतु बात जब पुलिस की आती है तो हममें से कई ऐसे लोग है जो पुलिस स्टेशन जाना पसंद नही करते या फिर यू कहे कि आजकी दौड़ भरी जिंदगी में इतना समय नही प्राप्त होता कि उसके लिए इतना समय जुटा पाये।

आज का युग टेक्नोलॉजी और इंटरनेट युग है आज बिना कहीं जाये कुछ भी सामान घरबैठे प्राप्त कर सकते है। लगता है मानो दुनिया बस अपनी मुट्ठी में समा गई है। ऐसे में FRI भी हम घरबैठे अपने सिस्टम से कही भी कभी भी कर सकते है। पर Online FIR करने की प्रक्रिया के बारे में कई लोग अनजान है। इसीलिए यह पोस्ट ऑनलाइन एफआईआर की पूरी प्रकिया से आपको अवगत करायेगी। आइये शुरू करे।

Online FIR Kaise Kare ?

Online FIR Kaise Nikale ?. Online FIR करने के लिए कोई एक विशिष्ट वेबसाइट नही है, आप जिस राज्य में रहते है उस राज्य की अलग एक वेबपोर्टल है। जैसे कि मानो अगर आप दिल्ली में रहते है तो http://www.delhipolice.nic.in/citizen_services.html, गुजरात मे रहते है तो http://fir.gujarat.gov.in/ तथा उत्तर प्रदेश के लिए https://uppolice.gov.in/, आपको जिस राज्य को Online FIR करनी है Google में Online FIR कर अपने राज्य का नाम डालना होता है। आपको अपने लिये आपके राज्य की वेबसाइट प्राप्त हो जायेगी। आइये इस पूरी प्रक्रिया को कुछ स्टेप्स के माध्यम से समझते है।

स्टेप 1: Google में Online FIR Rajsthan लिखे, आप अपने राज्य का नाम दे।

स्टेप 2: ऊपर की तरफ पहली लिंक पर क्लिक करे।

नोट: बतादे की आपको हर स्टेट की वेबसाइट पर अलग अलग फ़ीचर दिखाई देंगे, पर बात करे FIR करने की तो यह प्रक्रिया समान होगी

स्टेप 3: आप जिस राज्य से Online FIR दर्ज करवाना चाहते है वह वेबसाइट ओपन होगी ।

स्टेप 4: वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको आपके बायीं तरफ कई विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे Lost Article Report और Missing Persons.

1. Lost Artical Report में आप किसी चीज या वस्तु के लिए FIR कर सकते हो चाहे वह वस्तु आपको मिली हो या आपसे खोई हो।

2. Missing Persons में आप किसी व्यकि के लिए FIR कर सकते हो चाहे वह व्यक्ति आपको मिली हो या आपका कोई खो गया हो। वह बच्चे, बड़े से लेकर किसी Death Bodies हो सकती है।

स्टेप 5: यह मान के चलते है कि आपकी कोई वस्तु खो गयी है तो आपको उसके लिए Lost Artical Report पर क्लीक करना है।

स्टेप 6: क्लिक करने पर आपको तीन और विकल्प दिखाई देते है।

1. FAQ : इस विकल्प से आप पूरी प्रक्रिया के संदर्भ में कुछ जानकरी प्राप्त कर सकोगे।

2. Register : यहाँ पर क्लिक कर आप इसके लिए FIR की जानकारी दे सकोगें।

3. Retrieve : इस विकल्प से आपके द्वारा की गई FIR का स्टेटस जान सकते हो।

स्टेप 7: FIR दर्ज करवाने हेतु आप Register पर क्लिक करे।

स्टेप 8: क्लिक करने पर एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको मांगी गई जानकारी देनी होगी जिसमे….

1. Complainant’s Name : आपका नाम

2. Aadhaar UID No: आपकी आधार संख्या

3. Bhamashah Card No : भामाशाह कार्ड संख्या

4. Gender : आपका लिंग

5. Father’s/Mother’s Name : आपके पिता या माता का नाम

6. Complainant’s Address : आपका पूरा पता

7. Complainant’s Mobile Number : आपका मोबाइल नंबर

8. Complainant’s Email ID : आपका ईमेल आईडी

9. Place of Loss in Rajasthan : कौनसी जगह से वस्तु खोई है।

10. Date of Loss : किस दिनांक को खोई

11. Time of Loss : अगर ज्ञात है तो खोई हुई चीज का समय दे।

12. Lost Articles : खोई गयी चीज या वस्तु क्या थी।

13. Any Other Details : यहां आप खोई हुई चीज के विषय मे कुछ जानकारी या कैसे खोई उसकी पूरी जानकारी दे सकते हो।

स्टेप 9: इतना करने के बाद नीचे आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 10: जैसे ही आप Submit बटन पर क्लिक करते है आपके सामने एक PDF File ओपन होगी। साथ साथ आपके द्वारा दिये गए Email पर भी यह फ़ाइल आपको प्राप्त होगी।

अगर इतना प्रोसेस हो जाता है तो समझे कि आपकी यह जानकारी पुलिस तक पहुंच जाएगी और आपकी Online FIR दर्ज हो जाती है।

Online FIR Status Kaise Check Kare ?

How To Check Online FIR Status: अगर आपकी Online FIR Report दर्ज हो जाती है तो आपको यह जानने की जरूर इच्छा होती है कि हमारे द्वारा की गई ऑनलाइन एफआईआर की पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की गई, इसका स्टेटस क्या है? और पुलिस की कार्यवाही कहाँ तक पहोंची तो आप इसी पोर्टल से ही Online FIR Status को चैक कर सकते हो इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को दोहराने होंगे।

स्टेप 1: जहाँ से आपने FIR दर्ज करने हेतु Register पर गए थे उसके नीचे एक विकल्प Retrieve का होगा आपको यहाँ क्लिक करना है।

स्टेप 2: क्लिक करने पर एक पेज ओपन होता है जिसमे कुछ जानकारी मांगी जाती है। जिसमे…

1. Enter LR Number : यह नंबर जब आप FIR दर्ज करने के बाद PDF File में मिल जाता है। आपके Email पते पर भी यह प्राप्त होगा।

2. Enter Registered Email Or Mobile Number : FIR दर्ज करते समय आपने जो ईमेल या मोबाइल नंबर दिया था तो आपको दोनों में से कोई एक देना है।

स्टेप 3: अब नीचे आपको Search का विकल्प दिखाई देगा आपको यहाँ क्लिक करना है।

बस इतना करते ही आपके द्वारा की भरी गयी ऑनलाइन एफआईआर की पुलिस द्वारा की गई सारी कार्यवाही आपको दिखाई देगी। आप अपनी  FIR Status देख सकते हो।

निष्कर्ष :

इस पूरी पोस्ट के माध्यम से आपने यह जाना की Online FIR Kaise Karte Hai ?, आपने ऑनलाइन एफआईआर करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप जाना, साथ साथ आपने यह भी जाना की अगर आप Online FIR करते है तो उसके बाद Online FIR Status कैसे चेक करते है? हमें लगता है इस पोस्ट के माध्यम से आपने इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी , अगर इस विषय के संबधित कोई आपका सवाल है तो हमें अवश्य कमेंट करे। हम उत्तर देने का जरूर प्रयास करेंगे। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद्। ऐसी ही जानकारी को प्राप्त करने हेतु हमसे जुड़े रहे।

1 COMMENT

  1. Nice post very helpful please Reply me I want to write a guest post on your site..

Comments are closed.