मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने रविवार को बड़ा फैसला लिया।
महाराष्ट्र में अब मराठा जाति से जुड़े लोगों को सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर आरक्षण दिया जाएगा।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को इसकी घोषण की। माना जा रहा है कि राज्यभर में मराठा को मिलने वाले आरक्षण की व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू होगी।
मुख्यमंत्री ने माना राज्य में पिछड़ा हुआ है मराठा
रविवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “मराठा समाज को आरक्षण देने पर सहमति बन चुकी है।इस संबंध में कैबिनेट की बैठक के दौरान एससीबीसी बिल पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने अहमदनगर में कहा था कि राज्य के मराठा 1 दिसंबर को जश्न मनाने के लिए तैयार रहें।